बहुप्रतीक्षित गोंड राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण 8 जून को बिलासपुर में, तैयारियाँ जोरों पर
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ | गोंडवाना गोंड महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में रेस्ट हाउस बिलासपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता माननीय श्री नीलकंठ टेकाम, विधायक केशकाल एवं प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा ने की। इस अवसर पर श्री आर. एन. ध्रुव, प्रांताध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए यह घोषणा की गई कि बहुप्रतीक्षित आदिवासी गोंड राजा रघुराज सिंह की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण समारोह 8 जून 2025 को रघुराज सिंह स्टेडियम, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और गरिमामय बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
कोटा, तखतपुर, बिल्हा, बलौदा बाजार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, जांजगीर-चांपा और कोरबा से आए सामाजिक प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को गांव-गांव तक प्रचारित करने का संकल्प लिया और समाज के हर वर्ग को जोड़ने की पहल की।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, राज्य के मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं श्री केदार कश्यप, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू, विधायक श्री तुलेश्वर मरकाम, श्री अमर अग्रवाल सहित देश भर के सामाजिक प्रमुखों, राजे-महाराजाओं को आमंत्रित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में भारत की प्रथम सर्जिकल स्ट्राइक में भाग लेने वाले गोंडवाना समाज के वीर पायलट का सम्मान किया जाएगा। साथ ही समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा, जिससे युवाओं में प्रेरणा और गर्व की भावना जागृत हो।
बैठक में जितेंद्र कुमार ध्रुव, भानु मरावी, जग्गू राम ध्रुव, भरत लाल मार्को, रमेश कुमार नेताम, रोहित कुमार मरकाम, रामायण मंडावी, दिलीप सिंह, राणा प्रधान, त्रिलोकी सिंह मार्को, रमेश मरकाम, साधराम मरकाम, चंदन सिंह मरावी, दिनेश कुमार धुर्वे, अवधेश सिदार, देव सिंह मार्को, नंदकिशोर राज, होरीलाल ध्रुव, त्रिलोचन सिंह ध्रुव, आर. के. नेताम, विशाल सिंह मरावी, चंदन सिंह धुर्वे, संतोष कुमार नेताम, जलेश्वर सिंह सहित अनेक सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक का संयोजन आर. सी. ध्रुव, संभागीय संयोजक गोंडवाना गोंड महासभा एवं जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, बिलासपुर तथा डॉ. कैलाश मरकाम, जिला अध्यक्ष गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा किया गया।
यह कार्यक्रम गोंड समाज के स्वाभिमान, सांस्कृतिक विरासत और इतिहास को गौरवपूर्ण स्वरूप देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा।
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










