सीधी जिला में 25 आदिवासी छात्राओं के साथ हुई दुष्कर्म के दोषियों को फांसी की सजा एवं उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर भारत आदिवासी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

सीधी जिले के 25 आदिवासी छात्राओं के साथ हुई दुष्कर्म के दोषियों को फांसी की सजा एवं उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर भारत आदिवासी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन।

—————————————-मण्डला -भारत आदिवासी पार्टी के युवा नेता सुरेन्द्र सिंह सिरश्याम ने बताया कि मीडिया, सोशल मीडिया अनुसार सीधी जिले के 25 छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया गया है जिनकी पुरा भविष्य ख़राब हो गया ऐसे घिनौनी कृत किए गए दोषियों को फांसी की सजा एवं उन दोषियों के घरों को बुलडोजर से नष्ट किए जाएं एवं पीड़ित परिवार को सुरक्षा, उचित मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दिया जाए। प्रायः मीडिया, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से जानकारी के मुताबिक आए दिन आदिवासियों की बहन, बेटियां नाबालिक बच्चियों के साथ घिनौनी कृत्य कर मार दिए जाने का मामला सामने/देखा जा रहा है।

सुरेन्द्र सिंह सिरश्याम ने कहा कि आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारियों को फांसी की सजा नहीं दिया जाता , एवं दोषियों के घर को नष्ट नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में संपूर्ण मध्य प्रदेश के आदिवासी एकत्रित होकर उग्र आंदोलन करने में बाध्य हो जाएंगे।
इस मामलें के दोषियों को फांसी की सजा एवं दोषियों के घरों को बुलडोजर चला कर नष्ट करतें हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, सुरक्षा एवं शासकीय नौकरी दिए जाने की मांग किया गया इस दौरान पार्टी के युवा सांथी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें