आज बिश्रामपुर में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती शशि सिंह कोराम जी ने जनसमपर्क करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस को सपोर्ट करें और मुझे सांसद बनाकर संसद भवन भेजें

मैं वादा करती हू की 10 साल का हिसाब और आगे का विकास जरूर करेंगे क्योंकि पिछली जो सरकार ने 10 सालों से कई मांगों को ठुकरा दिया लेकिन 10 सालों में भाजपा की सरकार ने 22 अरबपति बना यह बहुत अच्छा मौका कि देश में महंगाई बेरोजगारी अन्य सामाजिक मुद्दे चरम सीमा पर है मुझे जीताए जो कांग्रेस का मेनिफेस्टो है जिसमें युवा न्याय पहली नौकरी पक्की 30 लाख सरकारी नौकरियां, पेपर लीक से मुक्ति, यूवा रोशनी, किसान न्याय, नई न्याय, श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय, को लेकर कांग्रेस इस बार संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरे देश में एक विचारोंकी लड़ाई लड़ रही है

मैं जानती हूं कि सरगुजा संभाग में ऐसे कई मुद्दे हैं जो हमारे तक नहीं पहुंच पाए हैं पर मैं हमेशा आप लोगों के साथ खड़ी रहूंगी जीत हार तो लगा रहता है लेकिन जो सरगुजा संभाग का जो सबसे बड़ा मुद्दा जल जंगल जमीन उस पर कांग्रेस सरकार बहुत बड़ा निर्णय लेने वाली है जिसमें हसदेव का मुद्दा काफी अहम और महत्वपूर्ण है
शशि सिंह कोराम: सरगुजा लोक सभा प्रत्याशी के विकास कार्यक्रमों का उत्कृष्ट विवरण

सरगुजा लोकसभा के प्रत्याशी शशि सिंह कोराम ने अपने चुनावी घोषणापत्र में समाज के सार्वभौमिक विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम बताए हैं। उनके विशेषज्ञता क्षेत्र और नेतृत्व में प्रेरित कदमों के माध्यम से, वे सरकारी नौकरियों को उम्र सीमा में छूट देने, पेपर लीक से मुक्ति प्रदान करने, और किसानों के लिए MSP की लीगल गारंटी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की बात की है।
उनके विकास कार्यक्रमों में मुख्य बातें श्रमिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं एवं जीवन बीमा, जाति जनगणना के साथ SC/ST/OBC आरक्षण पर 50% आरक्षण सीमा का विस्तार, और ब्लॉक स्तर पर स्थानीय उत्पादन अनुसार फूड प्रोसेसिंग यूनिट एवं कोल्ड स्टोर जैसी अभिनव योजनाओं का समावेश है।
शशि सिंह कोराम के विश्वास हैं कि इन कदमों के माध्यम से, सरगुजा क्षेत्र के विकास में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
आज की जनसंपर्क में कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता महिला दल सभी उपस्थित थे जिसमें मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व सरपंच मंठु राम सांडिल, रामनारायण सिंह, राकेश सांडिल, पार्षद चंदन सह, एम डी रज़ा अंसारी, चंदा, सिंह करमू एवं अन्य पदाधिकारी गण जनसंपर्क में शामिल थे
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










