एमसीबी-केल्हारी ग्राम पंचायत में 14 अप्रैल को बाबा साहब और भारत के पहले शिक्षक ज्योतिबा फूले की जन्म जयंती मनाई गई जहां दर्जनों की संख्या में शामिल हुए लोग भारत के हर एक क्षेत्र में बाबा साहब की जयंती मनाई गई और मूलनिवासी संघ एमसीबी एवं शंभू शक्ति सेना के सानिध्य में फूले और अम्बेडकर जयंती का मेला रखा गया जहां दर्जनों की संख्या में एसटी, एससी, ओबीसी, एवं बहुसंख्यक समुदाय के लोग कार्य क्रम में शामिल हुए,

कार्य क्रम में ज्योतिबा फूले और अम्बेडकर जी को नमन करते हुए संबोधन किया गया केल्हारी में बाबा साहब का 133 वां जयंती मनाई गई तथा उनके द्वारा लिखे गए भारत की संविधान सुरक्षित रखने हेतु सभी मूलनिवासी समुदाय को एक साथ जुट रहने की अपील किया गया। जयंती का क्रार्यक्रम जे.एन.टेकाम की सानिध्य में किया गया मंच संचालन मू.चंद्रिका पोर्ते के द्वारा किया गया सर्वप्रथम मंच में शंभू शक्ति सेना संगठन सचिव पप्पू कुमार मरावी ने उद्बोधन दिया संगठन सचिव के द्वारा अम्बेडकर जी को नमन करते हुए मूलनिवासी परिवार को एक साथ मिलकर अम्बेडकर जी के विचारों को आगे बढ़ाने का जोर दिया तथा मूलनिवासी नजारुस एक्का ने संबोधन कर बताया कि यदि इंसान किसी भगवान को मानते हैं तो धरती का दूसरा भगवान बाबा साहब को मानना चाहिए बाबा साहब ने हमें संविधान के बदौलत शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अधिकार मिला है, मूलनिवासी सुनिता चौधरी मूलनिवासी चिंतक एमसीबी ने अम्बेडकर की जीवन परिचय पर प्रकाश डाला तथा अपने कविता से एक नई ऊर्जा मूलनिवासी समुदाय को दिया,मू.योगेश कुमार साहू पूर्व बामसेफ राज्य महासचिव छत्तीसगढ़ ने उद्बोधन करते हुए कहा कि आज मूलनिवासी समुदाय लगातार शोषित हो रहा है उन्होंने ने संविधान के द्वारा मिले आरक्षण पर जोर दिया उन्होंने ने ये भी बताया कि हमारीओबीसी समुदाय की आरक्षण को लगातार समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है साथ में एसटी की आरक्षण को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे हम सबको रोकने के लिए एक साथ सभी मूलनिवासी को आगे होना होगा ताकि हम संविधान के द्वारा मिले आरक्षण को बचा सकें। उन्होंने ने बताया कि आरक्षण के बदौलत आज ओबीसी समुदाय हर क्षेत्र में नौकरी कर रही है, उन्होंने ये भी कहा कि ओबीसी समुदाय को 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिल पा रही है जिससे समस्त ओबीसी समुदाय का जाति जनगणना होना चाहिए जिससे कि हमें आरक्षण का लाभ मिल सके

मू. इंजी. आर.एल.ध्रुव बामसेफ राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली ने उद्बोधन करते हुए राष्ट्रपिता ज्योतिबा फूले एवं अम्बेडकर जयंती को नमन कर ज्योतिबा फूले और अम्बेडकर जी की जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दोनों महान प्रभुत्व अपने जीवन काल में बहुत सारे कठिनाइयों का सामना किया आज इनके विचार और कार्य से हम सभी को भारत देश में एक आजादी मिली है जो आए दिन में मूलनिवासी समुदाय शोषित हो रहा था बाबा साहब और ज्योतिबा फूले की देन है जो हम अपने हक अधिकार शिक्षा को लेकर लड़ाई लड़ते हैं, ध्रुव ने ये भी बताया कि यह पांचवीं अनुसूची क्षेत्र है जहां आदिवासी को जो अधिकार मिलने चाहिए वह अधिकार से वंचित कर दिया गया। उन्होंने ने भी बताया कि आज समाज में ऐसा कुरितियां हो गई कि आज भाई भाई के अंदर बंधुता को खत्म कर दिया गया है मूलनिवासी समुदाय को एक डोर में बंधना पड़ेगा ताकि मूलनिवासी के अंदर बंधुता का भाव का जोर बढ़ सके।

क्रार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे
1- मू.इंजी. आर. एल. ध्रुव (बामसेफ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नई दिल्ली)
2-मू. योगेश कुमार साहू (पूर्व बामसेफ राज्य महासचिव छ.ग)
3. मू. तेरस राम सुलतानिया (मूलनिवासी संघ राज्य प्रभारी छ. ग.)
4. मू. सुनीता चौधरी (मूलनिवासी चिंतक एमसीबी)
5. मू. महिपाल सिंह uike (संभू शक्ति सेना जिला अध्यक्ष एमसीबी)
6. मू. ड्रा.गोपाल शरण सिंह (मूलनिवासी चिंतक)
7. मू. पप्पू मरावी (संभू शक्ति सेना जिला संगठन सचिव)
8. विमल प्रसाद हितकर (मूलनिवासी संघ राज्य अध्यक्ष)
9. चंद्रिका सिंह पोर्ते (जिला अध्यक्ष मूलनिवासी संघ एमसीबी)
10. मू.सलोनी एक्का (मूलनिवासी संघ सदस्य)
11. पार्वती (मूलनिवासी संघ)
12. रामप्रसाद आयाम (मूलनिवासी चिंतक)
13. भीमसिंह पोया (मूलनिवासी संघ जिला महासचिव
मूलनिवासी संघ और शंभू शक्ति सेना के द्वारा कार्य क्रम के पश्चात लोगों को भोजन मुहैया कराया
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें











