#3 मार्च को #पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्म पत्नी #कल्पना मुर्मू सोरेन का जन्मदिन है, आज वह अपने पति #हेमंत सोरेन से मिलने जेल गई थी ,जहां सुबे के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाई दी श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन ने अपनी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर के साथ भावुक संदेश लिखे हैं जो इस प्रकार है——

#आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर #हेमन्त जी से जेल में मुलाकात की। उनकी तरफ से अप्रतिम #पुष्पगुच्छ मिला। 18 वर्षों में यह पहला अवसर है जब जन्मदिन के अवसर पर हेमन्त जी परिवार के साथ नहीं हैं।
#आज भले ही केंद्र की भाजपा सरकार के षड्यंत्र के चलते हेमन्त जी को अपनी जनता से दूर हुए 1 महीने से अधिक हो गए हैं, मगर वह वहां भी पल-पल झारखण्ड और झारखण्डियों के बारे में ही सोचते हैं। भाजपा को लगता है कि एक झारखण्डी योद्धा को षड्यंत्र के तहत परेशान करने की उनकी कोशिश कामयाब हो गयी है, तो यह उनकी बहुत बड़ी और भारी भूल है।

#हेमन्त जी का संघर्ष, हेमन्त जी का आत्मविश्वास, हेमन्त जी का राज्यवासियों के प्रति अविचल प्रेम और समर्पण को देख झारखण्ड का हर घर एक ही उद्घोष कर रहा है –
हेमन्त है तो हिम्मत है,
झारखण्ड झुकेगा नहीं
जय जोहार!????
जय झारखण्ड!
#झारखण्ड_झुकेगा_नहीं
~ कल्पना मुर्मू
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










