
- (डौडी दिल्ली राजहरा के युवा साथी आज़ 06/01/2024)
पूरी दुनिया को पता है की प्रकृति ही मनुष्यों की जिंदगी बचा सकती है और प्रकृति से है मानव जीवन का गहरा नाता लेकिन प्रकृति विरोधी सरकार और उद्योगपतियों ने आज प्रकृति के साथ आदिवासियों की रीति रिवाज परंपरा को भी खत्म करने का प्रयास किया है इसीलिए हम युवा साथी 6 जनवरी 2024 को हसदेव बचाओ संघर्ष समिति के आंदोलन में शामिल हुए साल्हे, घाटभर्रा, हरईयरपुर, कतेपुर, चारपारा, बासन के समुदाय के लोग जो हसदेव जंगल बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं उनके समर्थन में ब्लॉक इकाई डौडी दल्ली से युवा साथियों के साथ हसदेव जंगल बचाने के लिए जिसमें देवलाश भुआर्य, देवेन्द्र कोरम, ऋषिकेश, बनवाली चिराम, संतोषी ठाकुर, अंजली शौरी आदि ने मिलकर हरसंभव मदद एवं जऱ जंगल ज़मीन की लड़ाई में शामिल होने का आश्वासन दिया।
छत्तीसगढ़ के सरगूजा ज़िले में हसदेव जंगल जो लगभग 1,70,000 वर्ग स्क्वेयर फीट में फैला है। इस जंगल पर सामान्य कोयला से अधिक बेसकीमती कोयला पाये जाने का अनुमान है। सरकार ने इस जंगल को काटकर कोयला खदान बनाने का आदेश दिया है। इस जंगल पर सरकारी आंकड़े में लगभग 2.5 लाख वृक्षों को काटा जाना है और पता नहीं इससे अधिक कितने वृक्षों की कटाई होगी। इस जंगल में लगभग 10,000 आदिवासी व्यक्ति निवास करते हैं। अनेकों पशु,जीव जंतु, जड़ी बूटी पायी जाती हैं। एक खोज में पाया गया कि जो तितली विश्व से लुप्त हो गईं वो इस जंगल पर हैं कटाई के बाद यह भी समाप्त हो जायेंगे।एक जंगल का कटना किसी व्यक्ति,समुदाय , प्रदेश ही नहीं सम्पूर्ण जीव जगत के लिए हानिकारक है।
कोरबा – परसा ब्लॉक
परसा ब्लॉक की कटाई से 13 गांव प्रभावित हो रहें हैं जिसमें कटघोरा, चोटिया, मोरगा, मदनपुर, तारा, साल्ही, हरियरपुर, जैसे गांव है।
साल्हे, घाटभररा, हरियरपुर, कतेपुर, चारपारा, बासन के आस पास का 27 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हैं।
नयी सरकार बनने के बाद 52 हेक्टेयर वन पेड़ काटे जा चुके हैं बाकी जो बचा है उसे काटना चाह रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ( ग्यारह सौ छत्तीस ) हेक्टेयर दूसरे फेस में काटे जाने है जिसमें ग्यारह सौ हेक्टेयर वन बचा हुआ है जिसका वर्ष 2028 निर्धारित है लेकिन वर्तमान सरकार इसे 2023 में प्रारंभ कर दीं हैं।
*छत्तीसगढ़ सरकार ने NEW MINES के पास 1700 सैनिकों की फोर्स लगा रखी है, हसदेव बचाने के लिए जो साथी संघर्ष कर रहे थे उन्हें पुलिस ने उन 07 भाईयों को दरिमा थाना में गिरफ्तार करके बन्द करके रखें है।*
वर्तमान में 10 लाख से ज्यादा पेड़ों की कटाई करने का अनुमान है जो क्षेत्र में लगातार कटाई और खुदाई चल रही है। जिसका विरोध करने पर पुलिस बल के द्वारा वहां के स्थानीय लोगों !!!
जोहार हसदेव ✊????????
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










