केल्हारी (एमसीबी), छत्तीसगढ़।
केल्हारी तहसील क्षेत्र के किसानों ने धान खरीदी प्रक्रिया में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए राजस्व अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में ग्राम दौरकी निवासी किसान अमर सिंह परस्ते ने राज्यपाल एवं कृषि मंत्री के नाम आवेदन प्रस्तुत कर कार्रवाई की मांग की है। मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में है।
आवेदन के अनुसार, किसान अमर सिंह परस्ते ने बताया कि उन्होंने पूर्व में लगभग 185 क्विंटल धान बेचा था, लेकिन इस वर्ष समिति के रिकॉर्ड में उनका धान स्टॉक कभी शून्य तो कभी बहुत कम दिखाया जा रहा है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि धान खरीदी के दौरान वजन और कटौती को लेकर भी अनियमितताएँ की जा रही हैं।
किसानों ने आरोप लगाया है कि टोकन कटने के बाद भी खरीदी सीमित मात्रा में की जाती है तथा राजस्व अमला किसानों के घरों में जाकर जांच के नाम पर दबाव बनाता है। इससे क्षेत्र के किसान मानसिक और आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं।
किसानों ने शासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और समय पर खरीदी सुनिश्चित की जाए।
फिलहाल संबंधित अधिकारियों की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है। प्रशासनिक स्तर पर जांच की मांग तेज हो रही है।
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










