बीपीएस पोया का संकल्प: आदिवासी युवाओं को प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनाने की ऐतिहासिक पहल

सूरजपुर।

सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग सूरजपुर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय आदिवासी युवा सोशल मीडिया क्रिएटर, संवैधानिक कैरियर मार्गदर्शन एवं आत्मरक्षा गोटूल आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। अंतिम दिवस का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत गीत, अक्षत एवं तिलक से हुआ।

युवा जागरूकता और अधिकारों पर विशेष सत्र

“धरती आबा की गूंज से गुंजायमान हुआ शिवनंदनपुर — बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासी समाज का ऐतिहासिक आयोजन”

मुख्य प्रशिक्षक अश्वनी कांगे (कांकेर-बस्तर) ने युवाओं को पेसा कानून, पंचायती राज व्यवस्था, संविधान और ग्राम सभा की शक्ति के विषय में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा—

“मावा नाटे मावा राज — हमारे क्षेत्र में हमारा राज।”

जितेंद्र चंद्रवंशी ने युवाओं को संघर्ष, अनुशासन और मेहनत को सफलता की कुंजी बताते हुए प्रेरित किया।

पूर्व सीएमएचओ डॉ. आर.एस. सिंह ने शिक्षा व स्वास्थ्य पर गंभीरता से ध्यान देने और नकारात्मकता से दूर रहने की सलाह दी।

मंगलम उरांव (SECL, उप प्रबंधक) ने आदिवासी समुदाय में एकजुटता और प्रगति का संदेश दिया।

डॉ. अजय मरकाम ने पूरे प्रशिक्षण काल में नियमित रूप से उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया।

 

महिला सशक्तिकरण और आत्मरक्षा पर विशेष जोर

 

महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए अमरकली पैकरा ने कहा—

“लड़कियों को गलत का डटकर विरोध करना चाहिए — बोलना सीखिए, लड़ना सीखिए।”

 

आत्मरक्षा विशेषज्ञ कुमार गौरव और खुशबू कुमारी ने पाँच दिनों तक प्रशिक्षण देकर अंतिम दिन प्रभावी प्रदर्शन किया, जिसने अतिथियों का मन मोह लिया।

 

बीपीएस पोया ने रखा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प

 

सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के जिला अध्यक्ष बी.पी.एस. पोया ने कहा—

“हम आदिवासी पिछड़े युवाओं को उनकी रुचि अनुसार विविध विषयों पर प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाएंगे, ताकि वे विकसित भारत की नींव में अपना योगदान दे सकें।”

 

उन्होंने घोषणा की कि यह प्रशिक्षण अब जिला, विकासखंड और ग्राम स्तर तक विस्तारित किया जाएगा ताकि हर ग्रामीण युवा को अवसर मिल सके।

 

प्रशिक्षण का उद्देश्य — “सशक्त युवा, सशक्त समाज”

 

कार्यक्रम के संयोजक मेहरनोश बडा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का लक्ष्य युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में पारंगत कर आदिवासी समुदाय की एकता, जागरूकता और सशक्तिकरण को मजबूत करना है।

 

विजय सिंह ठाकुर ने युवाओं को ध्यान-योग और अध्यात्म का महत्व समझाया।

 

सम्मान समारोह

 

समापन में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए तथा अतिथियों को स्मृति-कलम से सम्मानित किया गया।

 

उपस्थित प्रमुखजन

 

जगत मरकाम (KBKS), मनीष सिंह धुर्वे (GPM युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष), विनय पावले, सत्यप्रकाश पैकरा, सतबीर सिंह, कर्मचंद आयाम, चंद्र विजय आरमो, बिरसा मुंडा, विजय सिंह मरपच्ची, मंत्रीलाल बियार, राजा क्षितिज उइके, कवल बिहारी टेकाम, गीता पण्डो, अंजली सिंह उईके, विशाखा पैकरा सहित अनेक समाजसेवी, कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहें

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें