धमतरी।
भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक रूद्री में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा जयंती का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य श्री ईश्वरलाल देशमुख के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए भगवान विश्वकर्मा से संस्था के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

अपने संबोधन में आर.एन. ध्रुव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा अभियंताओं के अभियंता माने जाते हैं। शास्त्रों में उल्लेखित है कि सतयुग, त्रेतायुग और द्वापरयुग में उनके निर्माण कार्यों का विशेष महत्व रहा है। उन्होंने दधीचि की हड्डी से वज्र का निर्माण, द्वारका नगरी, स्वर्गलोक एवं लंका का निर्माण जैसे महान कार्य किए। आज भी कल-कारखानों में शिल्पी वर्ग भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करता है।
कार्यक्रम का संचालन टार्जन मरकाम ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री सत्यकाम शर्मा ने किया।
इस अवसर पर संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी चंद्रशेखर मंडावी, डाली डनसेना, विनोद संगोडे, एस.के. गजेन्द्र, मुकेश केसरी, बी.एल. सोरी, रजनी मंडावी, पदमन सिंह सिदार, एल.एल. भोई, पंकज छलोत्रे, के.के. सोम, के.एन. वार्डे, गोहद राम साहू, गिरधारी लाल ताम्रकार, राजेश बार्वे, यशवंत सिदार, देवेंद्र कुंभकार, कारुण गजभिए, रामेश्वर ध्रुव, संजय सहारे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










