रायपुर।
कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विभाग के मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब के सम्मान में छत्तीसगढ़ में पहली बार तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 21 सितंबर 2025 को होगा, जिसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।

रायपुर निवास में तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने माननीय मंत्री जी से भेंट कर उन्हें मंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आगामी कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया। इस अवसर को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक बताया जा रहा है।
बैठक में शामिल प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में—
अमित मिश्रा, प्राचार्य, पॉलिटेक्निक धमतरी
आर. एन. ध्रुव, प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ
डॉ. लक्ष्मण भारती, प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति-जनजाति अजाक्स छत्तीसगढ़
हर्षल मोहिते, प्रदेश सचिव, तकनीकी शिक्षा राजपत्रित संघ
जयप्रकाश डनसेना,
मुकेश केसरी, महामंत्री, तकनीकी कर्मचारी संघ
गोहद राम साहू, किशोर निर्मलकर, गिरधारी लाल ताम्रकार, राजेश बार्वे, बसंत कुमार तिर्की, एस. के. वर्मा, देवेंद्र कुमार जुरेसिया, शेखराम ध्रुव, जगेश्वर प्रसाद, रविन्द्र कुमार यादव, गोमेश कुमार चंद्राकर, रेखराम ठाकुर
सभी उपस्थित जनों ने मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र को और ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए शुभकामनाएँ दीं।
📌 विशेष : 21 सितंबर को होने वाला यह सम्मान समारोह छत्तीसगढ़ के तकनीकी शिक्षा विभाग के लिए एक
मील का पत्थर साबित होगा।
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










