महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस: मानी पोड़ी में गरिमामय कार्यक्रम संपन्न

**सूरजपुर, छत्तीसगढ़ | 24 जून 2025**

गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर ग्राम पंचायत पोड़ी मानी, जिला सूरजपुर में एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महारानी दुर्गावती चौक पर हुए इस आयोजन में हजारों की संख्या में गोंड समुदाय के नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक *पेनठाना* में प्रकृति पूजा-अर्चना और सतरंगी ध्वज स्थापना के साथ हुई। यह आयोजन **महारानी दुर्गावती सेवा समिति**, **छत्तीसगढ़ गोंड कर्मचारी कल्याण परिषद**, और **गोंडवाना गोंड महासभा विकासखंड सूरजपुर** के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुआ।

**आदिवासी स्वाभिमान का प्रतीक: अबूझमाड़ में गोंडवाना समाज का वार्षिक धर्म सम्मेलन** **तिरू रघुवीर सिंह मार्को: “विश्व का सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय गोटूल है”**

इस अवसर पर मुख्य अतिथि **श्री ए.पी. शांडिल्य**, छत्तीसगढ़ गोंड कर्मचारी कल्याण परिषद के संरक्षक और सरगुजा संभाग के पूर्व उपायुक्त ने कहा कि महारानी दुर्गावती का बलिदान गोंडवाना के इतिहास की सबसे प्रेरणास्पद गाथाओं में से एक है, जिसे आज के युवाओं को जानना और आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने समाज के जागरूक युवाओं से आह्वान किया कि वे महारानी दुर्गावती की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाएं।

 

विशेष अतिथि **डॉ. आर.एस. सिंह** ने महारानी के शौर्य, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति निःस्वार्थ समर्पण को नमन करते हुए युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और समाज के विकास में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “शिक्षित समाज ही आर्थिक रूप से सशक्त समाज बन सकता है।”

गोंड खपरी ने रचा इतिहास: सामूहिक नशाबंदी का फैसला बना मिसाल, नंदकुमार साय बोले – ‘पूरा विश्व करेगा अनुसरण’

सामाजिक कार्यकर्ता **श्री बी.पी.एस. पोया** ने कहा कि महारानी दुर्गावती का बलिदान गोंडवाना समाज के लिए गर्व का विषय है और समाज के सर्वांगीण विकास हेतु युवाओं को सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने समाजहित में किए गए अपने कार्यों – जैसे कि चौक निर्माण, मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन पुरस्कार और वृक्षारोपण – का उल्लेख करते हुए युवाओं से अपने समय और ऊर्जा को समाज निर्माण में लगाने की अपील की।

इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के नागरिकों, विशेष रूप से मेधावी छात्रों और किसानों को सम्मानित किया गया। मंच से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु **वृक्षारोपण** भी किया गया।

आचार्य तिरु मोतीरावण कंगाली: गोंडवाना संस्कृति और भाषा के पुनर्जागरणकर्ता

**सम्मान समारोह** में अतिथियों और भूमिका पुजारी को **पीला गमछा** भेंट कर पारंपरिक सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. कुसुम सिंह परस्ते, चंद्र विजय आर्मो, करमचंद आयाम, रिझन उरेती, मनमोहन सिंह उरेती, शिवभजन पोर्ते, चंदेश्वर सिंह श्याम, पत्थल सिंह, आर्मों गोंडवाना, ईश्वर सिंह मरावी, मोतीलाल आयाम, बोधन सिंह पोर्ते (उप सरपंच मानी), रविशंकर टेकाम, अवधि सिंह पोर्ते, रन साय उरेती, शिवमंगल मरकाम, राम प्रसाद कोराम (सरपंच प्रतिनिधि मानी), अंगू राम पैकरा, चंद्रहासन पोर्ते सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

गोंडी संस्कृति से जुड़ा नामों का खज़ाना: बच्चों के लिए गोंडी भाषा में विशेष नाम और उनके अर्थ 

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।

यह आयोजन गोंडवाना की विरासत को जीवित रखने और आने वाली पीढ़ियों को उसके गौरव से जोड़ने की दिशा में

एक सशक्त कदम रहा।

 

दिनांक 24/06/2025 दिन गुरूवार को ग्राम पंचायत नमंदगिरी में स्थित रिंग रोड के पास गोंडवाना भवन में गोंडवाना साम्राज्य के महारानी वीरांगना दुर्गावती मरावी जी का बलिदान दिवस समारोह कार्यक्रम मनाया गया जिसमें संतलाल सिंह उर्रे ने वीरांगना दुर्गावाती के जीवन में प्रकाश डालते हुए बताया कि दुर्गावाती मरावी एक गोंडवाना साम्राज्य के ऐसे शक्स निडर महिला थीं जिन्होंने गढ़मंडला कि कमान संभाल रखी थी और जीते जी अपने शासन काल में समाज हित में जनताओ पर आंच नहीं आने दिया अंग्रेजो के सामने कभी शीश नहीं झुकाए रणभूमि में लड़ते लड़ते अपने आप को शहीद कर गए लेकिन हार कभी नहीं मानी अंग्रेजो के हाथों मरना स्वीकार नहीं किया। रानी दुर्गावती मरावी जी का जयंती समारोह को गांव गांव में मनाकर उनके शौर्य वीरता इतिहास को जन जन को बताने का जरूरत है जिससे अपना इतिहास संस्कृति बरकरार रहेगा।

कार्यक्रम में शामिल रहें शिवप्रसाद सिंह मरावी गोंड समाज ब्लॉक अध्यक्ष सूरजपुर, सुरेश सिंह, सतवीर कोरचो, संतलाल सिंह उर्रे, ओर अन्य लोग उपस्थित रहे।

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें