नमंदगिरी, 14 जुलाई 2024: ग्राम पंचायत नमंदगिरी के गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें रिक्त पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया और उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की और समाज के लोगों को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, और संवैधानिक रूप से शिक्षित और प्रशिक्षित करने का संकल्प लिया।

बैठक में विशेष रूप से चर्चा हुई कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को भव्य रूप से मनाने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। समाज के विभिन्न पदाधिकारियों ने इस बैठक में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर समाज के कई वरिष्ठ और प्रमुख सदस्यों ने भी हिस्सा लिया और आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों पर अपने विचार साझा किए। समाज ने एकजुट होकर आदिवासी मूलवासी समाज को संगठन के माध्यम से जोड़ने का संकल्प लिया।
इस बैठक के दौरान संतलाल सिंह उर्रे ने रिपोर्टिंग की और समाज के भविष्य के लिए अपने योगदान का संकल्प लिया।
बैठक का समापन सर्वसम्मति से किया गया और सभी ने एकजुटता के साथ समाज के विकास और प्रगति के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










