आज दिनांक 24 जून 2024 को गोंडवाना भवन, नमंद गिरी सूरजपुर- में वीरांगना रानी दुर्गावती मंडावी और उनके पुत्र कुंवर वीर नारायण शाह के 460वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन सर्वाधिक समाज के बैनर तले किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पेनठाना में नए गोंडवाना सतरंगी ध्वज को भूमका बैगा द्वारा सेवा गोंगो किया गया सर्व आदिवासी समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण फहराने के साथ हुई। इस मौके पर वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन परिचय पर विभिन्न बुद्धिजीवियों द्वारा विस्तारपूर्वक उद्बोधन दिया गया।
उपस्थित समाज के बीच, समाज की उत्थान के लिए महत्वपूर्ण चर्चा की गई। विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, और संवैधानिक मुद्दों पर एसटीएससी, ओबीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों के आरक्षण में प्रमोशन, भर्ती, और अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
इस बैठक में आगामी 9 अगस्त 2024 को विश्व आदिवासी दिवस मनाने की तैयारी के लिए 30 जून 2024 को एक और बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में जिला के सभी ब्लॉक स्तर के आदिवासी समाज के प्रमुखों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल होना अनिवार्य किया गया है।
इसके अलावा, शंभू शक्ति सेना द्वारा शिवनंदनपुर को नगर पंचायत बनाने के विरोध में दिए गए आवेदन पर भी चर्चा की गई और नया आवेदन तैयार करने का निर्णय लिया गया। 
इस महत्वपूर्ण बलिदान दिवस के कार्यक्रम में प्रमुख व्यक्तियों में सर्व आदिवासी समाज सूरजपुर के अध्यक्ष मोतीलाल पैकरा ,रिजन सिंह उरेती देवपुर, के सी सिंह आयाम, तिलसिवा के ज्ञान सिंह टेकाम बिहारपुर , रामदीन पोया पाल दलौनी, कामेश्वर सिंह पोया, विजय मरपच्ची, मिडिया प्रभारी राजू टेकाम, शिवप्रसाद सिंह पसला, निखिल सिंह, मनमोहन सिंह उरेती, धनसाय अर्मो, बंशरू पैकरा, संजय खुरसेंगा, और महासचिव बृजमोहन सिंह पोया , राकेश सांडिल प्रदेश अध्यक्ष शंभू शक्ति सेना छत्तीसगढ़ मौजूद थे।
### जल, जंगल, जमीन और आदिवासी समाज के न्याय की पुकार
इस कार्यक्रम के दौरान जल, जंगल, जमीन और संवैधानिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। अध्यक्ष की सहमति से आदिवासियों की जिंदगी पर सवाल उठाए गए और छत्तीसगढ़ के शासन प्रशासन से आदिवासी समाज को न्याय दिलाने की मांग की गई। आदिवासी समाज की स्थिति और उनके अधिकारों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए न्यूज़ तैयार की गई।
यह कार्यक्रम आदिवासी समाज की एकजुटता, उनके अधिकारों की रक्षा, और न्याय की मांग को लेकर महत्वपूर्ण रहा। इस बैठक में लिए गए निर्णयों का प्रचार-प्रसार कर, आदिवासी समाज की आगामी बैठकों और कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें











1 thought on “## सर्व आदिवासी समाज द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती और उनके पुत्र कुंवर वीर नारायण शाह की शहादत दिवस कार्यक्रम”