**हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोयला खनन के खिलाफ समाजिक आंदोलन का आयोजन**
15 जनवरी 2024 को
केंद्र शासन (भारत सरकार) एवं राज्य सरकार छत्तीसगढ़ को ज्ञापन सौंपेगी सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़

*छत्तीसगढ़, अम्बिकापुर, 15 जनवरी 2024:* आज सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोयला खनन के खिलाफ सामाजिक आंदोलन का आयोजन किया गया है। समाज के विभिन्न प्रभागों के प्रमुख, पदाधिकारी, और नागरिक इस आंदोलन में भाग लेने के लिए एकत्रित हो रहे हैं।
*कार्यक्रम की विवरण:*
– **समय:** सोमवार, 15 जनवरी 2024, सुबह 11:30 बजे
– **स्थान:** माता राजमोहनी भवन, अम्बिकापुर प्रांगण
– **रैली प्रस्थान:** एकत्रिकरण समय से 1 बजे तक
– **मुख्य आंदोलन कारीकर्ताओं में शामिल हैं:** परशु राम भगत, राम कुमार बंछोर, उदय पण्डो, डॉ. अमृत मरावी, राजकुमार मुर्मू, सूर्य प्रताप नेताम, राजा क्षितिज उईके, अमित सिंह, राम नरेश पावले, अनमोल लकड़ा
*आंदोलन का मुख्य उद्देश्य:* असंवैधानिक कोयला खदानों के खिलाफ संविधानिक प्रतिबंध और विस्थापित लोगों के हक की रक्षा करना।

*सभी समाजिक संगठनों, नागरिकों, और गैर सरकारी संगठनों से एक आग्रह:* समृद्धि और संतुलन से भरा जीवन बनाए रखने के लिए हसदेव जगंल बचाव आंदोलन में अधिक से अधिक भाग लें और इसे सफल बनाएं।

*आयोजकों का आभारी:* मोतीलाल पैकरा, जिलाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला सूरजपुर

समाज के सभी वर्गों से लोगों से इस आंदोलन में सहभागी बनने का आग्रह किया जा रहा है। ????????????????????

इससे पूर्व सर्व-आदिवासी-समाज 5 व 6 जनवरी 2024 को हसदेव क्षेत्र में भ्रमण कर समाज के मुखिया लोगों से मुलाकात कर गोंडवाना भवन अजिरमा अम्बिकापुर सरगुजा में बैठक कर के सम्पूर्ण तैयारी कर ली गई है
5 व 6 जनवरी समाचार निचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










