पिछले दिनों में हुई हसदेव जंगल की कटाई की विरोध लगातार पूरे भारत देश के साथ साथ विदेशों से भी सोशल मीडिया और प्रदर्शन ज्ञापन के माध्यम से किया जा रहा है पिछले दिनों सोशल मीडिया के माध्यम ट्विटर पर हसदेव बचाओ ट्रेंड चलाया गया था जिसमे लगभग 70 हजार लोगो ने ट्रेंड कराया था
आज दोपहर मध्यप्रदेश इंदौर में टंट्या भील चौंक में सर्व समाज के आह्वान पर पूरे मध्यप्रदेश के आदिवासी समाज द्वारा हसदेव जंगलों की कटाई के विरोध में शांति पूर्ण रैली प्रदर्शन किया गया हसदेव जंगल बचाओ के नारों के साथ महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा इस रैली में काफी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे उनके साथ मनावर विधायक डॉक्टर हीरालाल अलावा जी भी इस आंदोलन में शामिल हुए थे ।।
हीरालाल अलावा ने मीडिया से बात करते हुए बताया जिस प्रकार अमेजन जंगल पूरे धरती की फेफड़ा कही जाती है ठीक उसी प्रकार हसदेव जंगल पूरे भारत की फेफड़ा मानी जाती है लगातार जंगलों की कटाई हो रही है जंगलों कटाई से आज होने वाली समस्याओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा की आज जलवायु परिवर्तन भी लगातार पेड़ो की कटाई की वजह से ही हो रही है, कई जगह बाढ़ आ रही है,कई जगह तापमान इतना ज्यादा ज्यादा हो गया है आम लोगो का जीना मुश्किल हो गया है जंगलों से केवल आदिवासी ही निर्भर नही है वहा आसपास रहने वाले जीव,जंतु,निर्भर होते है और वही जीव जंतु प्रकृति को संतुलित बनाए रखने में सहायक होते है ।।
छत्तीसगढ़ से भी लगातार सामाजिक,राजनैतिक दलों द्वारा लगातार बैठके करी जा रही है हसदेव बचाओ आंदोलन को लेकर 7 जनवरी को सर्वदलीय संगठनों द्वारा मोटर रैली रायपुर से हसदेव जंगल तक किया जा रहा है जिसमे लगभग गाड़ी की संख्या हजारों की होगी इसके लिए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना लगातार लोगो से संपर्क कर रही है पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल में भी इसके संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी शेयर की है और अपील की गई है जितने भी पर्यावरण प्रेमी है हसदेव जंगल पहुंचे और पर्यावरण की दर्द महसूस करे ।।
शंभू शक्ति सेना, जोहार आदिवासी कला मंच, गोंदोला फाउंडेशन ,सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग बिलासपुर संभाग व (ऑल इंडिया साइकिल राइड पूर्ण कर चुके) योगेश मरकाम, आए हसदेव बचाओ मुहिम में आगे, जन जन तक फैला रहे save hasdev का संदेश,, पूर्ण छत्तीसगढ़ भ्रमण के प्रथम चरण में जल्द ही पहुंचेंगे आपके भी गांव,हसदेव बचाव की आवाज बुलंद करने सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर शुरू की और सभी लोगो से सहयोग की अपील की ।।
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










