छत्तीसगढ़ को मिला नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बीसीसीआई ने दी हरी झंडी आदिवासियों को मिलेगा सीधा फायदा

बिलासपुर – बीसीसीआई ने छत्तीसगढ़ राज्य को दूसरा इंटरनेशनल क्रिकेट तैयार करने को है झंडी दे दी है  प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद, बीसीसीआई ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ और क्रिकेट संघ बिलासपुर को जगह की तलाश करने का दिशा निर्देश दिया है। इससे संघ के पदाधिकारी स्थल चयन की कवायद में जुट गए हैं। यह निर्देश देने से पहले, संघ और संघ के पदाधिकारी स्थल की निर्धारण की प्रक्रिया में सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं। यह एक महत्वपूर्ण पहलू हो सकता है जो इस क्षेत्र में क्रिकेट के प्रोफेशनली करण को बढ़ावा देगा और स्थानीय खिलाड़ियों के अलावा बिलासपुर जिले के नजदीकी जिले रायगढ़, जांजगीर-चाम्पा, सक्ति सारंगढ़-बिलाईगढ़ और जशपुर के क्रिकेट प्रतिभाओं को भी अच्छे खेलने का मंच प्रदान करेगा। इस बारे में क्रिकेट संघ बिलासपुर के पदाधिकारी विंटेश अग्रवाल ने इस उत्साहजनक खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जमीन चयन की प्रक्रिया तेजी से जारी है। स्टेडियम निर्माण के बाद, यहां प्रतिभाशाली क्रिकेट मैचों को आयोजित करने का विचार है। स्टेडियम की बॉउंड्री की विविध लंबाई तय की जा रही है ताकि इसमें विभिन्न स्तरों के मैचों के लिए व्यापक सुविधाएं हो सकें। यहां रणजी और आईपीएल जैसे महत्वपूर्ण मैचों का आयोजन होने की संभावना है।

यह क्रिकेट ग्राउंड बिलासपुर संभाग में बनाया जा रहा है जिससे स्थानीय आदिवासी मूलनिवासी और जितने भी निवासरत रहते हैं उन सभी को सीधा-सीधा फायदा मिलेगा ध्यान रहे की बिलासपुर संभाग से सरगुजा संभाग जुड़ा हुआ है जो पूरी तरह से आदिवासी बाहुल्यता क्षेत्र है और क्रिकेट पूरे भारत में लोकप्रिय खेलों में से एक है जो लगभग हर पारा मोहल्ला हर गांव में खेला जाता है ऐसे में बिलासपुर में क्रिकेट स्टेडियम बनाना एक नए क्रिकेटर की तलाश है जो  अच्छे क्रिकेटर  की तलाश है

ग्राउंड बिलासपुर संभाग
क्रिकेट स्टेडियम

 

और माना जा रहा है कि आने वाले भविष्य में छत्तीसगढ़ से कई अच्छे-अच्छे खिलाड़ी बीसीसीआई को मिल सकते हैं

इस स्टेडियम के निर्माण से न केवल क्रिकेट प्रतिभा को मिलेगा नया मंच, बल्कि यहां के क्रिकेट प्रेमियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। नये स्टेडियम के निर्माण से खेल प्रतिभा को एक नया मंच मिलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम के लिए उपयुक्त जमीन के खोज में कई चुनौतियों का सामना किया जा रहा है, लेकिन काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें बॉउंड्री की विविध लंबाई तय की जा रही है ताकि विभिन्न मैचों के लिए मैदान का आयाम बदला जा सके

इस स्टेडियम का निर्माण स्थानीय खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों को एक नया मंच प्रदान करेगा जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। स्थानीय सरकार से सहयोग मांगा गया है ताकि यह स्टेडियम जल्द ही नक्शे में दर्शाये जा सके। इसके अलावा, आवासीय, इंडस्ट्रियल और कमर्शियल जमीनों को बाहर रखने के साथ-साथ, विवादित और गिरवी भूमि से भी बचा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने बड़े मैदान के भूमि देखना शुरू कर दिया है।

Shambhoo Dwip
Author: Shambhoo Dwip

जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें

Leave a Comment

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

7
Default choosing

Did you like our plugin?

और पढ़ें