📍 कोरबा, छत्तीसगढ़ | 7-8 अगस्त 2025
कोरबा। विश्व आदिवासी दिवस 2025 के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा के तत्वावधान में पाँच दिवसीय विशेष आयोजन की शुरुआत 7 अगस्त 2025 से हुई। कार्यक्रम के प्रथम एवं द्वितीय दिवस में जिले के विभिन्न ब्लॉकों में विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

🔹 7 अगस्त: सामान्य ज्ञान, रंगोली व भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित

प्रथम दिवस को कोरबा सहित जिले के पाँचों ब्लॉकों में एक साथ सामान्य ज्ञान, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में बालक एवं बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम का सफल समन्वयन किया गया श्री सुभाष चंद्र भगत, श्री रघुवीर सिंह मार्को एवं श्रीमती सुमन मिंत्रा नेताम के नेतृत्व में।
सभी ब्लॉकों में प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष संचालन हेतु निर्णायक मंडल एवं सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी।
🔸 8 अगस्त: कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ जोशपूर्ण आगाज़

द्वितीय दिवस को कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
इस प्रतियोगिता का उद्घाटन आदिवासी विकास विभाग, जिला कोरबा के सहायक आयुक्त श्री श्रीकांत कसेर जी ने किया।

उनके शक्तिपीठ आगमन पर संरक्षक श्री मोहन सिंह प्रधान द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, वहीं महिला प्रकोष्ठ की सदस्याओं ने भी उनका अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और शुभकामनाएँ दीं।

यह प्रतियोगिता विशेष इसलिए भी रही क्योंकि इसमें कुछ खिलाड़ी राज्य स्तर पर कोरबा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष श्री बी.एस. पैंकरा, संगठन प्रमुख श्री रमेश सिरका, तथा कार्यक्रम प्रबंधक श्री विक्रम सिंह कंवर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संचालन की ज़िम्मेदारी आदिवासी शक्तिपीठ के उपाध्यक्ष श्री निर्मल सिंह राज ने कुशलतापूर्वक निभाई।
✨ संस्कृति, खेल और जागरूकता का अनूठा संगम
यह आयोजन न केवल आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का प्रयास है, बल्कि युवाओं में नेतृत्व, जागरूकता और सहभागिता को भी बढ़ावा दे रहा है।
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










