*रायपुर, 16 जून*: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को घोषणा की कि अब राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे। ये स्कूल 26 जून से फिर से खुलेंगे।

श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी अपने चरम पर है, जिससे लोग हीटवेव और धूप से परेशान हैं। इस स्थिति को देखते हुए, बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा, “अभिभावकों की ओर से बड़ी संख्या में ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निवेदन आ रहे थे। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने छुट्टियों को 25 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है।”
ग्रीष्म कालीन अवकाश
इस निर्णय से न केवल बच्चों बल्कि अभिभावकों को भी राहत मिलेगी, जो अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे। शिक्षा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस फैसले को लागू करने के निर्देश दिए हैं।
यह कदम राज्य में बढ़ती गर्मी और उसके प्रभावों को देखते हुए आवश्यक हो गया था, ताकि बच्चों को लू और धूप से बचाया जा सके और वे सुरक्षित रह सकें।
Author: Shambhoo Dwip
जोहार शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल में आपका स्वागत है गोंडवाना की धरती पर आपकी आवाज .... जिस धरती पर जिसकी पहचान हो ,जिस धरती पर उसका नाम हो, आज वही मूल मालिक अपनी पहचान के लिए दर-दर भटक रहा है, बाहर के लोगों का उनकी संस्कृति पर हमला, इसलिए शंभू द्वीप न्यूज़ चैनल गोंडवाना की धरती पर आपका आवाज... हमें सपोर्ट करें










