**रघुवीर सिंह मार्को: शिक्षा, संस्कृति और समाज सेवा के प्रेरक स्तंभ** **शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस पर आदिवासी छात्रावास कटघोरा में उनके विचारों और घोषणाओं से बंधा पूरा माहौल** शंभू शक्ति सेना के संस्थापक और आदिवासी समाज के प्रेरणास्त्रोत श्री **रघुवीर सिंह मार्को** ने कटघोरा में आयोजित कार्यक्रम में अद्भुत ऊर्जा और जोश का संचार किया। उनके ओजस्वी उद्बोधन में आदिवासी इतिहास, सामाजिक एकजुटता, और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से झलकी। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी घोषणा और वीर रस की कविता ने कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।